टीआरजीसी सोनीपत ने जीती एमडीयू इंटर कॉलेज महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
एमकेजेके, रोहतक दूसरे और यूटीडी तीसरे स्थान पर रही
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 में टीआरजीसी सोनीपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। एमकेजेके कॉलेज रोहतक की टीम उपविजेता रही, जबकि एमडीयू के यूटीडी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन टीआरजीसी सोनीपत ने एमकेजेके रोहतक को हराकर खिताब जीता। वहीं, दूसरे मुकाबले में यूटीडी, एमडीयू ने जीवीएम सोनीपत को पछाड़ा। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में खेल निदेशक कुलताज सिंह और मुख्य अतिथि जाट शिक्षण संस्था रोहतक के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान डॉ. तेजपाल, डॉ. मनीषा, मनीषा सैनी, सुमन मान, सहित अन्य मौजूद रहे।

Girish Saini

