वाईआरसी स्वयं सेवकों ने जिला स्तरीय शिविर में जीते पुरस्कार
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय वैश्य कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय वाईआरसी प्रशिक्षण शिविर में सैनी कॉलेज (को-एड) के 12 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में पुरस्कार जीते। विजेता स्वयंसेवकों का कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया। शिविर में ज्योति ने सोलो डांस में प्रथम, सिंगिंग में तृतीय पुरस्कार के साथ ही बेस्ट वालंटियर का खिताब हासिल किया। वाईआरसी संयोजिका टीना सैनी सहित सरिता यादव, सुनीता सैनी, पिंकी और निशा जांगड़ा ने विजेताओं को बधाई दी।

Girish Saini 

