रोहतक स्वर्णकार संघ ने किया मनोनीत पार्षद का स्वागत

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक स्वर्णकार संघ द्वारा अशोक कुमार वर्मा को मनोनीत पार्षद बनाए जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। हरियाणा सरकार द्वारा रोहतक स्वर्णकार संघ के नेता अशोक कुमार वर्मा को रोहतक नगर निगम का पार्षद मनोनीत किया गया है।
शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित सुनारों वाली गली में पहुंचने पर मनोनीत पार्षद का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान वर्मा ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देने पर मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि सौंपी गई जिम्मेवारी का निर्वहन वह पूरी निष्ठा से करेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।