राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोहतक में अग्निवीर सेना भर्ती रैली 22 से 27 जुलाई तक
रोहतक, गिरीश सैनी। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 22 से 27 जुलाई, 2026 तक राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोहतक में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल अनुराग सिंह ने बताया कि इस भर्ती रैली में सोनीपत, पानीपत, झज्जर तथा रोहतक जिलों के उन अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) उत्तीर्ण किया है। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (एवी जीडी), अग्निवीर टेक्निकल (एवी टेक), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल हैं।
इसके अलावा हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के सेंट्रल एवं जोनल श्रेणियों के अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग भी इसी भर्ती रैली के दौरान की जाएगी। इसमें जेसीओ धार्मिक शिक्षक (जेसीओ आरटी), हवलदार एजुकेशन, जेसीओ कैटरिंग, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टो, सिपाही फार्मा तथा सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) श्रेणी के वे अभ्यर्थी शामिल हैं, जिन्होंने ऑनलाइन सीईई उत्तीर्ण किया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के बिचौलियों अथवा भ्रामक सूचनाओं से बचें तथा केवल भारतीय सेना द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों का ही पालन करें। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मेरिट आधारित होगी।
Girish Saini 


