डीसी सचिन गुप्ता को भेंट किया नशा मुक्त अभियान का संदेश पत्र

डीसी सचिन गुप्ता को भेंट किया नशा मुक्त अभियान का संदेश पत्र

रोहतक, गिरीश सैनी। चंद्र शेखर आजाद ओपन ग्रुप हरियाणा राज्य भारत स्काउट एंड गाइड्स, भिवानी की प्रदेश स्तरीय नशा मुक्त जन-जागरूकता टीम ने रोहतक पहुंचकर उपायुक्त सचिन गुप्ता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हस्ताक्षरित संदेश पत्र सौंपा।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि गत 17 मार्च को प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता नशा मुक्त हरियाणा रैली को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त संदेश पत्र पर हस्ताक्षर कर इस अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया था।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने इस टीम को हांसी के लिए रवाना किया। टीम के ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह व ग्रूप कोर्डिनेटर लक्ष्मण कुमार के मार्गदर्शन में यह रैली निकाली जा रही है। नोडल अधिकारी अमित कुमार, डिप्टी नोडल अधिकारी नितेश कुमार व हिमांशु भाटी, मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील वर्मा एवं डिप्टी मीडिया कोऑर्डिनेटर पुनीत व विजय व रूट कोर्डिनेटर कैप्टन पुष्पा देवी की देखरेख में रैली चल रही है।