गांव भैयापुर, बोहर व मायना गांवों में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा
अवैध निर्माण/ कॉलोनी को गिराने का अभियान जारी रहेगाः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियन्त्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव भैयापुर, बोहर व मायना में तोडफ़ोड अभियान चलाया गया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि इस दौरान गांव भैयापुर व बोहर में दो अवैध निर्माणों तथा गांव मायना में लगभग 6 एकड़ में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में कच्चा रोड नेटवर्क तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध ये अभियान निरंतर जारी रहेगा। उपायुक्त ने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें।

Girish Saini 

