कच्चे कर्मचारियों के समर्थन में बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

कच्चे कर्मचारियों के समर्थन में बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

रोहतक, गिरीश सैनी।  एचएसईबी वर्कर यूनियन की जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को दूसरे दिन भी केंद्रीय परिषद के आह्वान पर कच्चे कर्मचारियों के समर्थन में सब यूनिट नंबर 3 में 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए यूनिट प्रधान अमित कुमार ने निगम मैनेजमेंट द्वारा कच्चे कर्मचारियों की टेंपरेरी आईडी बनाने व समान काम समान वेतन की विसंगति दूर करने पर विचार रखे।

इस दौरान सिटी यूनिट वरिष्ठ उप प्रधान यज्ञ मित्र दांगी, मदन कुमार, खजांची रवि करण, संत कुमार, सुनील कुंडू, प्रवीण, मनोज कुमार, अनीश कुमार, रुपिन, प्रवीण फोगाट, सहित अन्य कर्मचारियों ने सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।