एमडीयूः भूगोल, बीपीएड, एमपीएड, संस्कृत, डिफेंस सहित विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित

एमडीयूः भूगोल, बीपीएड, एमपीएड, संस्कृत, डिफेंस सहित विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वीरवार को पीजी पाठ्यक्रमों- एमए (भूगोल), (संस्कृत), (डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज), (इकोनॉमिक्स), (एजुकेशन), (फाइन आर्ट्स), (योग विज्ञान), (हिंदू स्टडीज), एमएड, एमएससी (स्टैटिसटिक्स), बीपीएड, एमपीएड, एम. लिब तथा संगीत विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई।

निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि भूगोल में 186, बीपीएड में 129, एमपीएड में 100, एमए (संस्कृत) में 33, एमए (डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज) में 79, एमए (इकोनॉमिक्स) में 104, एमलिब में 126, एमए (एजुकेशन) में 57, एमए (फाइन आर्ट्स) में 12, संगीत विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 16, एमए (योग विज्ञान) में 57, एमएड में 69, एमएससी (स्टैटिस्टिक्स) में 39 तथा एमए (हिंदू स्टडीज) में 47 अभ्यर्थी शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को एमए (हिंदी), एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी (डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग) तथा फार्मास्युटिकल साइंसेज समूह के एम. फार्मा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।