आईएचएम रोहतक में प्लेसमेंट ड्राइव, 9 विद्यार्थी बीकानेरवाला में मैनेजर पद पर चयनित

हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रतिभा और कौशल के दम पर पाया रोजगार

आईएचएम रोहतक में प्लेसमेंट ड्राइव, 9 विद्यार्थी बीकानेरवाला में मैनेजर पद पर चयनित

रोहतक, गिरीश सैनी। तिलयार स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में प्रतिष्ठित फूड एवं हॉस्पिटैलिटी ब्रांड बीकानेरवाला द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में नौ विद्यार्थियों का चयन मैनेजर पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में आर्यन हुड्डा, आर्यन गोयत, पारस दलाल, नसीब, टिंकू, सनी नरवाल, नितिन, हर्षित और राहुल बोरा शामिल हैं।

आईएचएम के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी व्यावसायिक योग्यता, संचार कौशल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की समझ का प्रदर्शन किया।

आईएचएम के प्राचार्य शंभू नाथ गौतम ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एक प्रतिष्ठित कंपनी में मैनेजर पद पर उनका चयन संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि संस्थान में व्यावहारिक प्रशिक्षण, औद्योगिक अनुभव और व्यावसायिक कौशल के विकास पर विशेष जोर दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर मुनेश डाढा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और चयन प्रक्रिया के लिए बीकानेरवाला का आभार जताया।