इंटर-हाउस स्पोर्ट्स क्विज़ में मेजर ध्यानचंद हाउस बना विजेता
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंटर-डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों को चार हाउस - मेजर ध्यानचंद हाउस (एम.पी.एड. चौथा सेमेस्टर), सचिन तेंदुलकर हाउस (एम.पी.एड. दूसरा सेमेस्टर), नीरज चोपड़ा हाउस (बी.पी.एड. चौथा सेमेस्टर) तथा अभिनव बिंद्रा हाउस (बी.पी.एड. दूसरा सेमेस्टर) में विभाजित किया गया।
पांच राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद हाउस विजेता घोषित हुआ, जबकि नीरज चोपड़ा हाउस उपविजेता रहा। मुख्य अतिथि प्रो. सुधीर कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अवसरों को पहचानना और उनका सही उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। विभागाध्यक्ष प्रो. भगत सिंह ने स्पोर्ट्स क्विज़ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निष्पक्ष खेल की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Girish Saini 

