अग्निवीर भर्ती रैली रोहतक में 10 से 15 दिसंबर तक

अग्निवीर भर्ती रैली रोहतक में 10 से 15 दिसंबर तक

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल अनुराग सिंह ने बताया कि आगामी 10 से 15 दिसम्बर 2025 तक स्थानीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए भर्ती होगी।


कर्नल अनुराग सिंह ने बताया कि इस रैली में अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के पदों पर भर्ती होगी। सामान्य प्रवेश परीक्षा पास करने वाले तथा भर्ती रैली के लिए चुने गए सभी उम्मीदवार 14 नवम्बर  से भर्ती रैली के लिए अपने यूजर नेम एवं पासवर्ड की सहायता से भारतीय सेना की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती पूरी तरह निशुल्क की जाती है। उम्मीदवार किसी भी दलाल के बहकावे में न आए। उम्मीदवार भर्ती रैली से संबंधित किसी प्रकार की सहायता के लिए भर्ती कार्यालय के दूरभाष नम्बर-01262-253431 एवं 268568 के अलावा हेल्पलाइन सेवा-89013-84498 पर सम्पर्क कर सकते हैं।