जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने हिंदी में हासिल की पीएचडी

जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने हिंदी में हासिल की पीएचडी

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला परिषद, रोहतक की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने हिंदी विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय मंजू हुड्डा वर्तमान में जिला परिषद रोहतक की चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले वे विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं। राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ हिंदी में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करना उनकी शैक्षणिक उपलब्धि है।