शत प्रतिशत रहा जैड ग्लोबल स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

शत प्रतिशत रहा जैड ग्लोबल स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय जैड ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इस साल कुल 122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से सभी विद्यार्थी उतीर्ण हुए और विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय के छात्र रूद्रांश ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुनीत ने 98.6 प्रतिशत, सिद्धि ने 98.4 प्रतिशत तथा मानसी जांगड़ा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 23 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 51 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्या  सहित स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी।