सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में नामांकन करने के लिए माय भारत के पोर्टल पर पंजीकरण करें युवाः डीसी धर्मेंद्र सिंह

सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में नामांकन करने के लिए माय भारत के पोर्टल पर पंजीकरण करें युवाः डीसी धर्मेंद्र सिंह

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में देशभर के युवाओं को भारत सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में नामांकन करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके तहत युवाओं से माय भारत सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में नामांकन करने के लिए आह्वान किया गया है।

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी आह्वान देश के नागरिकों विशेष रूप से युवाओं को आपातकालीन और संकट की स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने का एक संगठित प्रयास है। इस पहल का उद्देश्य एक प्रशिक्षित, उत्तरदायी और लचीले वालंटियर बल का निर्माण करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों में नागरिक प्रशासन का सहयोग कर सके।

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया सरल है और आधिकारिक माय भारत पोर्टल  के माध्यम से उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए जिला युवा अधिकारी के कार्यालय के दूरभाष पर संपर्क करें।