बच्चों के खुशहाल पालन-पोषण के लिए संवाद और सकारात्मक अनुशासन जरूरी
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की राज्य स्तरीय परियोजना के तहत एस.बी. मॉडल विद्यालय में खुशहाल पालन-पोषण का मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में रोहतक मंडल बाल कल्याण अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने अभिभावकों को बच्चों के भावनात्मक और मानसिक विकास के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मित्रवत व्यवहार, प्रभावी संवाद और सकारात्मक अनुशासन जरूरी हैं। अभिभावक बच्चों को डराने या दूसरों से उनकी तुलना करने के बजाय उनके प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। प्राचार्या कृष्णा रोहिला ने भी बच्चों की जिज्ञासाओं को समझने और उनसे निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

Girish Saini

