बाल दिवस प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल का रहा दबदबा

बाल दिवस प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल का रहा दबदबा

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का बुधवार को रंगारंग समापन हुआ। अंतिम दिन कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, मेहंदी, रंगोली, क्विज और नाट्य प्रस्तुतियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया और नोडल अधिकारी अशोक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास व रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा।

डिक्लेमेशन में मॉडल स्कूल, सेक्टर-4 के निकुंज, क्विज में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की नेहा व लक्ष्य की टीम, रंगोली में अदिति और मेहंदी में एमडीएन पब्लिक स्कूल की नियति ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह गायन और समूह नृत्य में भी आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने बाजी मारी। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।