रक्तदान-अंगदान को लेकर रूढ़ियां तोड़ें युवाः कुलसचिव प्रो. बंसल
एमडीयू में रक्तदान एवं अंगदान जागरूकता शिविर
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान एवं अंगदान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यूथ रेड क्रॉस, छात्र कल्याण विभाग, सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी, जनसंपर्क कार्यालय और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रक्तदान और अंगदान के महत्व से अवगत कराया गया।
कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने युवाओं से मानवीय मूल्यों को अपनाने और रक्तदान-अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं मानसिक रूढ़ियों को तोड़कर ही समानता की भावना मजबूत की जा सकती है।
मुख्य वक्ता डीन सीडीसी प्रो. राजेश पूनिया ने वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और मानव जीवन बचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान व अंगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को लैंगिक समानता की शपथ भी दिलाई। डी
डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। रिसोर्स पर्सन डॉ. मधुकांत और डॉ. दिनेश शर्मा ने रक्तदान, अंगदान की प्रक्रिया और इसके सामाजिक महत्व की जानकारी दी। डॉ. रश्मि भारद्वाज ने स्वागत भाषण दिया, जबकि वाईआरसी समन्वयक प्रो. अंजू धीमान ने समन्वय किया।

Girish Saini

