किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का पुनीत माध्यम है रक्तदानः राजेश जैन
रक्तदाताओं को हेलमेट देकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
रोहतक, गिरीश सैनी। अंबेडकर चौक स्थित देशभक्त स्मारक स्थल पर आयोजित रक्तदान शिविर मेले में समाजसेवी राजेश जैन ने शिरकत कर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। 20 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
राजेश जैन ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का पुनीत माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। आयोजकों के अनुसार, शिविर में अब तक 125 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। इस दौरान राजीव जैन, सन्नी निझावन सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Girish Saini

