नौकरी देने वाले बनें युवा, उद्यमिता से आत्मनिर्भरता का संदेश

नौकरी देने वाले बनें युवा, उद्यमिता से आत्मनिर्भरता का संदेश

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के तत्वावधान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 80 विद्यार्थियों ने स्वरोजगार और व्यवसाय शुरू करने के अवसरों की जानकारी हासिल की।

एमएसएमई भिवानी की सहायक निदेशक रचना त्रिपाठी और हिसार के उपनिदेशक जनक कुमार ने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं, संस्थागत सहायता और नए उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।

पर्यावरण एवं जैव प्रौद्योगिकी संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अलका शर्मा ने विद्यार्थियों को नवाचार और रचनात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा उद्यमी बनकर रोजगार पाने के साथ दूसरों को रोजगार भी दे सकते हैं।