बाल दिवस प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाः नृत्य, लेखन, फैंसी ड्रेस और कला प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने नृत्य, लेखन, कला और रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। उपायुक्त एवं परिषद अध्यक्ष सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में 22, 23, 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित हो रही इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा निखारना और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया, नोडल अधिकारी अशोक शर्मा, डॉ. विकास और डॉ. योगेश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रुप डांस व सोलो डांस में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस में जॉन वेस्ली कॉन्वेंट स्कूल की कायना, बेस्ट ड्रामेबाज में अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल के आकाश, कार्ड मेकिंग में लिटिल श्री स्कूल की कासवी, क्ले मॉडलिंग में आरपीएस स्कूल के मयंक, अंग्रेजी लेखन में अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल की श्यामाइका और हिंदी लेखन में एसबी मॉडल स्कूल की अक्षिता प्रथम रहे।
नोडल अधिकारी ने बताया कि 27 और 28 अक्टूबर को भी प्रतियोगिताएं होंगी।

Girish Saini

