राज्यपाल आज रोहतक में, कुष्ठ आश्रम के कमरों का करेंगे उद्घाटन

कृषि मंत्री अनाज मंडियों में परखेंगे खरीद व्यवस्था

राज्यपाल आज रोहतक में, कुष्ठ आश्रम के कमरों का करेंगे उद्घाटन

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष शनिवार को रोहतक के गांधी कुष्ठ आश्रम में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन करेंगे। वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा जिले की तीन अनाज मंडियों का दौरा कर खरीफ फसलों की खरीद व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि राज्यपाल 24 अक्टूबर को दोपहर बाद महर्षि दयानंद विवि पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे हिसार रोड स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में कमरों का उद्घाटन करेंगे।

वहीं, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सुबह 11 बजे सांपला, दोपहर 12 बजे रोहतक और दोपहर बाद 1 बजे महम अनाज मंडी पहुंचकर फसल खरीद का जायजा लेंगे।