आईटीआई में दाखिले के लिए 15 जुलाई तक आवेदन करें युवाः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है।
डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान राजकीय आईटीआई, हसनगढ़ में स्थापित हेल्प डेस्क पर पहुंचकर प्रवेश आवेदन से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हसनगढ़ स्थित राजकीय आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, एमएईई, एमएमवी, आरएसी सहित कुल 18 विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड) में प्रवेश उपलब्ध हैं।
उपायुक्त ने जिला के युवाओं का आह्वान किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें। प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं अन्य विस्तृत जानकारी हरियाणा आईटीआई प्रवेश पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए राजकीय आईटीआई, हसनगढ़ के हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं।
Girish Saini 


