रोहतक पुलिस की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उससे दो देसी पिस्तौल व 4 रौंद बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने भिवानी स्टैंड, महम के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए महम आउटर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे खड़े एक युवक को शक के आधार पर काबू किया, जिसकी पहचान दीक्षित निवासी गांव बडेसरा, हाल विद्यानगर, भिवानी के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से दो देसी पिस्तौल व 4 रौंद बरामद हुए।

Girish Saini 

