अवैध शराब सहित युवक काबू

अवैध शराब सहित युवक काबू

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुल 12 बोतल, 24 अद्धे व 296 पव्वा बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को प्रताप चौक के पास गश्त के दौरान प्रताप मोहल्ला निवासी युवक द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना मिली, जिस पर कार्यवाही करते हुये प्रताप मोहल्ला स्थित मकान के आगे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। उसकी पहचान पवन निवासी प्रताप मोहल्ला के रूप में हुई। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है और उसके खिलाफ अवैध शराब के दो मामले दर्ज हैं।