साइकिल मेला 25 नवंबर को, छठी के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त साइकिलः डीसी

गांव में स्कूल न होने और दो किलोमीटर या अधिक दूरी होने पर मिलेगा योजना का लाभ

साइकिल मेला 25 नवंबर को, छठी के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त साइकिलः डीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा शिक्षा विभाग की मेरी पसंद मेरी साइकिल योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल उपलब्ध करवाने के लिए 25 नवंबर को रोहतक में साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत कक्षा छठी में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के पात्र छात्र-छात्राओं को लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन गांवों में मिडिल या हाई स्कूल नहीं है और निकटतम स्कूल की दूरी दो किलोमीटर या इससे अधिक है, वहां के विद्यार्थी योजना के पात्र होंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।

उपायुक्त ने बताया कि साइकिल मेला भिवानी रोड स्थित राजकीय विद्यालय में आयोजित होगा। लाभार्थियों का चयन विद्यालय स्तर पर गठित कमेटियों द्वारा किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी चयनित विद्यार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।