टैगोर ऑडिटोरियम में 19 नवंबर से सजेगा जिला युवा महोत्सवः डीसी सतबीर सिंह
दो दिवसीय आयोजन में युवा दिखाएंगे कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा
रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक में 19 व 20 नवंबर को जिला युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में होगा।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि महोत्सव युवाओं को अपनी कला, सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मक कौशल प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करेगा। ऐसे आयोजनों से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति और रचनात्मकता का सकारात्मक उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने जिले के युवाओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

Girish Saini

