जिला न्यायालय परिसर में योग सत्र आयोजित

जिला न्यायालय परिसर में योग सत्र आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सलेन्दर सिंह तथा अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) राकेश कादियान ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान न्यायालय कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ताओं, एलएडीसी, पीएलवी, प्राधिकरण के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योगाचार्या सोनिया चावला ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान तकनीकों का अभ्यास करवाया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योगाभ्यास करने के संकल्प के साथ हुआ।