हिंदू कॉलेज में योग संगम आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में योग संगम का आयोजन किया गया। योग प्रकोष्ठ, एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी, महिला प्रकोष्ठ तथा एचआईएमटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा के राज्य गीत के साथ हुई।
प्राचार्य अनिल कुमार तनेजा ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि योग हमारे जीवन को स्वस्थ एवं संतुलित बनाता है। योगाभ्यास हमें शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सुदृढ बनाता है। मंच संचालक डॉ. हरदीप सिंह ने सामान्य प्रोटोकॉल एवं निश्चित अभ्यास क्रम में योग अभ्यास करवाया।
डॉ. रश्मि छाबड़ा ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षिका अनिला बठला ने प्रतिभागियों को प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान डॉ. हितेश ढल, डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. चित्रा शर्मा, डॉ. राजेश, डॉ. शिखा, डॉ. सुमित कुमारी दहिया सहित अन्य मौजूद रहे।
City Air News 


