रोहतक पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों का योगाभ्यास कार्यक्रम

रोहतक पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों  का योगाभ्यास कार्यक्रम

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस लाईन में योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान विभिन्न व्यायामों व योगासनों का अभ्यास किया। प्रतिभागियों को ध्यान लगाने की क्रिया से भी अवगत कराया गया। इस दौरान स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम, संतुलित भोजन खाने, उचित नींद लेने व स्वस्थ रहने के उपायों की जानकारी दी गई।

 

इसके अलावा रोहतक पुलिस अस्पताल व नेचुरल आयुर्वेद सेंटर के सहयोग से पुलिस लाईन में आयोजित एक स्वास्थ्य जांच शिविर में पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। फार्मासिस्ट हरेन्द्र कटारिया व उनकी टीम ने जांच कर उचित परामर्श दिया।