तन को योग, मन को ध्यान; विद्यार्थियों ने सीखा स्वास्थ्य का मंत्र

तन को योग, मन को ध्यान; विद्यार्थियों ने सीखा स्वास्थ्य का मंत्र

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा एवं संकल्प अभियान के तहत स्थानीय गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में योग एवं ध्यान विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों एवं ध्यान मुद्राओं का अभ्यास कराया। नीरू ने कहा कि योग से शरीर सुदृढ़ होता है, जबकि ध्यान मानसिक शक्ति बढ़ाता है। ममता, नीलम और अन्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का उदाहरण सहित समाधान किया। प्राचार्या प्रो. महाश्वेता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में शिक्षकों और बीएड विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रो. गीता रानी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सविता शर्मा, डॉ. मोना मल्होत्रा, डॉ. सोन किरण, निधि और राखी मौजूद रही।