डॉ. मंगल सेन जयंती पर एमडीयू में यज्ञ 27 अक्टूबर को
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. डॉ. मंगल सेन की जयंती के अवसर पर 27 अक्टूबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) स्थित मातूराम यज्ञशाला में बृहद् यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। डॉ. मंगल सेन शोध-पीठ के प्रोफेसर प्रो. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह यज्ञ प्रातः 9:30 बजे शुरू होगा। उन्होंने सभी से यज्ञ में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया।

Girish Saini

