पीएम मोदी के जन्मदिन पर यज्ञ एवं भंडारा आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर स्थानीय गांधी कैंप स्थित ब्रह्म वेदामृत आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी के सानिध्य में महामृत्युंजय यज्ञ रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी, स्वामी अनभूतानंद, महामंडलेश्वर परमानंद, समाजसेवी राजेश जैन, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल सहित अन्य गणमान्य जन ने शिरकत की।
सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन, जम्मू कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के पीड़ित हिन्दुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए सीएए लागू करने जैसे अभूतपूर्व कार्यों को याद किया। यज्ञ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, दीपू नागपाल, राजीव जैन, सन्नी निझावन, शीतल, अशोक कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।