गांव भैसरू के पास नाकाबंदी के दौरान नशीले पदार्थ सहित दो युवक काबू

गांव भैसरू के पास नाकाबंदी के दौरान नशीले पदार्थ सहित दो युवक काबू

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की एसडीयू टीम ने गांव भैसरू के पास नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर 3 किलो 629 ग्राम चरस बरामद की। आरोपियों की पहचान सुनील निवासी चिड़ी और प्रताप निवासी कबलाना (झज्जर) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर खरखौदा से सांपला की ओर आ रही गाड़ी को रोककर तलाशी ली। थाना सांपला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपियों को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।