आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा में औषधि सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय मंथन
520 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, 8 अंतरराष्ट्रीय और 16 राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने साझा किए शोध एवं अनुभव
हिसार, गिरीश सैनी। बरवाला स्थित नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस एवं औषधि सुरक्षा सम्मेलन (आईसीपीएडीएस-2026) आयोजित किया गया। श्री कृष्ण आयुष विवि, कुरुक्षेत्र के सहयोग से हुए सम्मेलन में 520 प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया। आठ अंतरराष्ट्रीय और 16 राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने 11 वैज्ञानिक सत्रों में औषधि सुरक्षा, रोगी संरक्षण, आयुर्वेदिक एवं हर्बल दवाओं की गुणवत्ता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल हेल्थ पर विचार साझा किए।
सम्मेलन में शोध प्रस्तुतियों और डिजिटल पोस्टर के जरिए प्रतिभागियों को शोध कार्य प्रदर्शित करने का अवसर मिला। समापन सत्र में प्रो. आशीष मेहता मुख्य अतिथि रहे। आयोजन सचिव डॉ. सहाना वीएम वत्स और डॉ. सुनील कुमार ने आयोजन समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मेलन में पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के बीच वैज्ञानिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Girish Saini

