वोट चोरी के विरोध में निर्णायक संघर्ष करेगी सीजेपी, गांव-गांव तक संगठन विस्तार का संकल्प
रोहतक में सर छोटूराम धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर भी हुआ मंथन
रोहतक, गिरीश सैनी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन सोमवार को स्थानीय सर छोटूराम धर्मशाला में हुआ। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 200 से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन की भावी रणनीति और जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सीजेपी के को-कन्वीनर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठाए जा रहे 'वोट चोरी' के मुद्दे पर कहा कि जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से लेकर हर मंच तक संघर्ष करेगी। बैठक में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और युवाओं के सामने रोजगार संकट को भी प्रमुखता से उठाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था आम आदमी की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में विफल रही है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक जिले, ब्लॉक और गांव में कार्यकर्ताओं की टीमें गठित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान, को-कन्वीनर दीपक बाल्यान, नॉर्थ जोन प्रभारी विवेक सांगवान, हरियाणा संगठन प्रभारी अजय देसवाल, पार्षद जयदेव डागर, अंकित भारद्वाज, संदीप नेहरा और हर्ष छिकारा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Girish Saini

