साहित्यकार प्रेम विज को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान
बाल साहित्य की पुस्तक ‘मेहनत का फल’ को मिला प्रकाशन अनुदान
चंडीगढ़। प्रख्यात साहित्यकार प्रेम विज की बाल साहित्य पुस्तक ‘मेहनत का फल’ को प्रकाशन हेतु चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा अनुदान प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मीबाई भवन में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर रतन सिंह, उपकुलपति, जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. माधव कौशिक, अध्यक्ष, राष्ट्रीय साहित्य अकादमी ने की।
उल्लेखनीय है कि साहित्यकार प्रेम विज की अब तक 26 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें तीन पुस्तकें बाल साहित्य पर आधारित हैं। उन्हें इससे पूर्व पंजाब सरकार, भाषा विभाग पंजाब तथा चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस उपलब्धि पर साहित्यकार डॉ. हरमेंदर सिंह बेदी, डॉ. बाबूराम, सुदर्शन वशिष्ठ, डॉ. जवाहर धीर, प्रो. सौभाग्य वर्धन, डॉ. विनोद शर्मा एवं के.के. शारदा सहित अनेक साहित्यकारों ने प्रेम विज को बधाई देते हुए इसे साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

City Air News 

