बाल लेखक गोंसल ने अपनी नई पुस्तक 'बाल सिखिया सागर' साहित्यकार प्रेम विज को भेंट की

बाल लेखक गोंसल ने अपनी नई पुस्तक 'बाल सिखिया सागर' साहित्यकार प्रेम विज को भेंट की

चण्डीगढ़ : प्रसिद्ध पंजाबी लेखक बहादुर सिंह गोंसल ने अपनी नव प्रकाशित 'बाल सिखाया सागर' बाल पुस्तक आज अपने निवास स्थान पर हिंदी के प्रतिष्ठित साहित्यकार प्रेम विज को भेंट की । यह पुस्तक बाल कहानी संग्रह है और इस  में 153  बाल कहानियां सम्मिलित है।

उल्लेखनीय है कि बहादुर सिंह गोंसल का पंजाबी  बाल कहानी लेखन में महत्वपूर्ण स्थान है, इनकी अब तक 125 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं । इन की कई पुस्तकों का हिंदी और इंग्लिश में भी अनुवाद हो चुका है ।श्री गोंसल को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी सहित अनेक संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित भी किया है।