भौतिकी विभाग में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2025 प्रारंभ

भौतिकी विभाग में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2025 प्रारंभ

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के भौतिकी विभाग के सौजन्य ने विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2025 प्रारंभ हुआ, जिसमें पोस्टर, प्रश्नोत्तरी और भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के भविष्य के लिए छात्रों के अभिनव दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुतियों जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

  
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि इस तरह के आयोजन अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुप्रयोग के साथ सफलतापूर्वक जोड़ते हैं। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने संस्थागत प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

 

भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. आर.एस. कुंडू ने आधुनिक शिक्षा में अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। भौतिकी संघ की समन्वयक प्रो. नीतू अहलावत के समन्वय में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 30 विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत 15 परियोजनाओं के प्रदर्शन के साथ हुई। ये प्रस्तुतियां चंद्रयान, गगनयान और आदित्य-एल1 सहित भारत के ऐतिहासिक अंतरिक्ष अभियानों पर केंद्रित रही। कार्यक्रम में जैव प्रौद्योगिकी, शिक्षा और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न विभागों के 200 से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया।