अर्पण संस्था में मनाया गया विश्व सेरेब्रल पाल्‍सी दिवस

अर्पण संस्था में मनाया गया विश्व सेरेब्रल पाल्‍सी दिवस

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित अर्पण मानसिक दिव्यांग बाल संस्था में शुक्रवार को विश्व सेरेब्रल पाल्‍सी दिवस मनाया गया। संस्थान इंचार्ज नीलम कटारिया ने बताया कि सेरेब्रल पाल्सी ग्रस्त बच्चों ने इस अवसर पर मनमोहक चित्रकला सहित अन्य गतिविधियों में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। विशेष छात्र अमृत ने गेंद के साथ खेल क्रीड़ा की। वहीं छात्रों सुधीर, अक्षित व सक्षम ने रंग बिरंगे चित्र बनाए, साथ ही मिट्टी से गणेश बनाए और अनाज के दानों से भी चित्रकारी की। 

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव देवेंद्र चहल ने बताया कि दुनिया भर में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल छह अक्तूबर को सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है। इस साल का विषय "एक साथ और अधिक मजबूत" है जो बताता है कि जब परिवार, देखभाल करने वाले और समुदाय एक साथ आते हैं तो वे सकारात्मक परिवर्तन और समावेशन के लिए एक शक्तिशाली शक्ति बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों और वयस्कों को अक्सर ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो समाज में उनकी पूर्ण भागीदारी में बाधा डालती हैं।बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी मस्तिष्क क्षति के कारण होने वाला सबसे आम विकार है। इस मौके अर्पण संस्था के सभी स्टाफ़ सदस्य मौजूद रहे।