नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों पर दें ध्यान: एसडीएम अंकिता पुवार
सुरक्षित बचपन एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोरखेड़ी में शनिवार को सुरक्षित बचपन एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांपला की एसडीएम अंकिता पुवार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पढ़ाई और खेलकूद पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
अधिवक्ता जॉनी ने छात्राओं को बाल अधिकारों की जानकारी देते हुए असुरक्षित परिस्थितियों में बिना भय अपनी बात अभिभावकों और शिक्षकों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजयपाल ने हवन करवाया तथा विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। प्राचार्य सुदेश रानी सहित सरपंच उषा, ग्रामीण, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini

