विशेष बच्चों के हुनर से रोशन होगी दिवाली, हिंदू कॉलेज में सजे हस्तनिर्मित दीप

विशेष बच्चों के हुनर से रोशन होगी दिवाली, हिंदू कॉलेज में सजे हस्तनिर्मित दीप

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में दीपावली के अवसर पर विशेष बच्चों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित दीपों और मोमबत्तियों की सेल-कम-प्रदर्शनी आयोजित की गई। एनएसएस यूनिट एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा राज्य पुनर्वास प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (सिरतार) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विशेष बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देना है।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने बच्चों द्वारा तैयार आकर्षक दीपों एवं मोमबत्तियों की सराहना की और खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. चित्रा शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. प्रमिला यादव, डॉ. सुमित कुमारी दहिया, डॉ. हर्षिता सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।