राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निपटारे को लेकर कार्यशाला आयोजित
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने दिए आवश्यक निर्देश।
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय तेवतिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लंबित मामलों के आपसी सहमति से निपटारे के उद्देश्य से इंश्योरेंस कंपनियों के पैनल पर कार्यरत अधिवक्ताओं एवं मैनेजरों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाने के लिए प्रयास करें, ताकि लंबित मुकदमों का शीघ्र, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसमें आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कर समय एवं धन दोनों की बचत होती है।
उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों का समाधान करवाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। अधिक जानकारी के लिए नागरिक नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01262-257408 पर संपर्क कर सकते हैं।

Girish Saini 

