डेटा से निर्णय तक विषय पर कार्यशाला आयोजित

डेटा से निर्णय तक विषय पर कार्यशाला आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की विवेकानंद लाइब्रेरी द्वारा चौ. रणबीर सिंह सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन संस्थान तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के सहयोग से स्वराज सदन में- फ्रॉम डाटा टू डिसीजन्स: लेवेरागिंग लाइब्रेरी रिसोर्सेज एंड सीएमआईई डेटाबेस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. सतीश मलिक ने स्वागत संबोधन में कहा कि पुस्तकालय संसाधनों का प्रभावी उपयोग शोध की गुणवत्ता को नई दिशा देता है। उन्होंने 120 से अधिक शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता को सराहा। कार्यशाला के समन्वयक डॉ. सुंदर सिंह तंवर ने ई-बुक्स, ई-जर्नल्स और शोध डाटाबेस के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शोधार्थियों को मैनडेटली और एंडनोट जैसे रेफरेंस मैनेजमेंट टूल्स अपनाने की सलाह दी।


बतौर मुख्य वक्ता, सागर चौधरी (सीएमआईई) ने प्रोवेस और स्टेट्स ऑफ़ इंडिया डाटाबेस की उपयोगिता बताते हुए कहा कि ये प्लेटफॉर्म वित्तीय, सामाजिक और आर्थिक विश्लेषण के लिए महत्वपूर्ण डेटा उपलब्ध कराते हैं, जिससे शोध में सटीकता और गहराई आती है।