योग एवं ध्यान पर कार्यशाला

योग एवं ध्यान पर कार्यशाला

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में योग क्लब के तत्वावधान में योग एवं ध्यान विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। बतौर विशेषज्ञ, सेवानिवृत कर्नल राम कृष्ण, सेवानिवृत प्राचार्या डॉ मीना शर्मा ने शिरकत की। प्राचार्या डॉ महाश्वेता ने अतिथियों का स्वागत किया।

विशेषज्ञों ने योग एवं ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारे तन की विसंगतियों को दूर करते हैं तो ध्यान मन को एकाग्र करने में सहायता करता है। उन्होंने बताया कि सहज योग हर आयु के व्यक्ति के लिए उपयुक्त है। स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सहज योग सहित अन्य योगासनों एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम संचालन योग क्लब की अध्यक्षा डॉ गीता रानी ने किया। इस दौरान डॉ विनोद कुमार, डॉ सविता शर्मा, डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी, पूनम अत्री, निधि, पूनम आदि मौजूद रहे।