राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में कार्यस्थल पर नैतिकता विषयक कार्यशाला आयोजित

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में कार्यस्थल पर नैतिकता विषयक कार्यशाला आयोजित

लाखन माजरा, गिरीश सैनी। राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा कार्यस्थल पर नैतिकता एवं हरियाणा सिविल सेवा आचार संहिता 2016 विषयक कार्यशाला के पहले दिन प्राचार्य इंदु सपरा एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश किराड़ ने अपने विचार साझा किए।

प्राचार्य इंदु सपरा ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को कार्यस्थल पर हरियाणा सिविल सेवा नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर कुछ भी अपलोड करते समय संस्था की छवि का ध्यान रखना चाहिए। डॉ सत्य प्रकाश किराड़ ने कार्यस्थल पर नैतिकता विषय पर कहा कि व्यक्ति को अपने आप को हमेशा सेल्फ करेक्शन मोड में रखना चाहिए। स्टाफ सेक्रेटरी प्रो सोनाली सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान महाविद्यालय परिषद के सदस्य, शैक्षणिक स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।