पर्सनेलिटी डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयबिलिटी विषय पर कार्यशाला आयोजित

पर्सनेलिटी डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयबिलिटी विषय पर कार्यशाला आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में स्टूडेंट काउंसिल सेल द्वारा पर्सनेलिटी डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयबिलिटी विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता, डॉ. अजय कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को एआई टूल्स जैसे चैट जीपीटी, जैमिनी आदि का संतुलित प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने एआई से संबंधित अन्य रोजगार क्षेत्रों के बारे में भी बताया।

कार्य़शाला की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने विद्यार्थियों को आत्म-विकास के लिए प्रेरित किया। सेल समन्वयिका चंदना जैन ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान दीपक कौशिक, डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. राजेश, डॉ. शालू, डॉ. दीप्ति शर्मा, डॉ. नीतू, डॉ. सीमा गोसाईं, डॉ. निधि सहित प्रतिभागी मौजूद रहे।