विधि विभाग में लीगल रिसर्च पर कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दी आधुनिक ई-रिसोर्सेज की जानकारी

विधि विभाग में लीगल रिसर्च पर कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दी आधुनिक ई-रिसोर्सेज की जानकारी

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग में मनुपात्रा एआईआर एंड अदर ई-रिसोर्सेज फॉर लीगल रिसर्च विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य एलएलएम विद्यार्थियों व शोधार्थियों को आधुनिक डिजिटल शोध साधनों से परिचित कराना रहा।

कार्यशाला में विवेकानंद पुस्तकालय के विशेषज्ञों डॉ. बलविंदर, डॉ. सीमा रानी और डॉ. सुरेंद्र सिंह तंवर ने ई-लाइब्रेरी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के समय में गुणवत्तापूर्ण शोध का आधार बन चुके हैं।

विशेष सत्र में अर्पित जैन ने मनुपात्रा के उपयोग पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए एआई आधारित फीचर्स, केस लॉ विश्लेषण, सिटेशन ट्रैकिंग और लीगल डॉक्यूमेंटेशन की आधुनिक तकनीकों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। अमन शर्मा और विशाल सिंह ने गेल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कानूनी इतिहास और आर्काइव संसाधनों तक पहुंच के तरीके समझाए। विभागाध्यक्षा प्रो. सोनू देहमीवाल व अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।