इनसाइटफुल रिसर्च पर कार्यशाला आयोजित

इनसाइटफुल रिसर्च पर कार्यशाला आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की विवेकानंद लाइब्रेरी ने चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज व रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के सहयोग से इनसाइटफुल रिसर्चः लाइब्रेरी रिसोर्सेज के साथ सीएमआईई डेटाबेस का एकीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।

लाइब्रेरियन डॉ. सतीश कुमार मलिक ने बताया कि वाणिज्य व अर्थशास्त्र विभाग के 140 से अधिक शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. सीमा रानी ने उपलब्ध ज्ञान संसाधनों पर जानकारी दी। कार्यशाला संयोजक सूचना वैज्ञानिक डॉ. सुंदर सिंह तंवर ने ई-लाइब्रेरी के उपयोग पर जोर देते हुए इसे शोध के लिए वन-स्टॉप प्लेटफार्म बताया, जो ई-बुक्स व ई-जर्नल्स तक कहीं भी व कभी भी पहुंच देता है। सीएमआईई के सागर चौधरी ने प्रोवेस व स्टेटस ऑफ इंडिया डाटाबेस का डेमो देते हुए बताया कि ये टूल्स कंपनियों के वित्तीय डेटा और राज्यों के सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के विश्लेषण में बेहद उपयोगी हैं।