पीजीआईडीएस, रोहतक में संक्रमण रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

पीजीआईडीएस, रोहतक में संक्रमण रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। यूएचएसआर के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) में संक्रमण रोकथाम और नियंत्रण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

प्राचार्या डॉ. मनु राठी ने बताया कि कार्यशाला में ऑटोक्लेव स्टरलाइजेशन और पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) के सही उपयोग पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, डेमो और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, नई दिल्ली की प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा गिल और पीजीआईएमएस, रोहतक के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. पारुल ने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक व्याख्यान दिए।

प्रतिभागियों को संक्रमण रोकथाम, सुरक्षा प्रोटोकॉल और दंत चिकित्सा में स्टरलाइजेशन तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 230 से अधिक विद्यार्थी और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।

अंत में बताया गया कि दंत चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं में संक्रमण नियंत्रण के नवीनतम प्रोटोकॉल अपनाना बेहद जरूरी है।