नर्सिंग कॉलेज में प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्राथमिक उपचार तकनीकों पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ कॉलेज की प्रो. राजपति ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार की जानकारी हर स्वास्थ्य कर्मी के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति में सही समय पर दिया गया उपचार किसी की भी जान बचा सकता है।
आचार्य किरण कौर ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार के महत्व के बारे में जागरूक करना था। आचार्य सुनीता देवी ने बताया कि इस कार्यशाला में बीएससी नर्सिंग के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की बैंडेजिंग, सीपीआर, घाव की देखभाल, और आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने डेमो के माध्यम से विभिन्न प्रकार के बैंडेज एप्लीकेशन, सीपीआर आदि का अभ्यास किया। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

